जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प थाने में एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर महिला और उसके पति ने मोटी रकम लेकर मामले को निपटा लिया। पुलिस ने भी इस मामले में अपनी जेब गर्म की है।
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प थाने क्षेत्र में एक बुकसेलर पर अवैध स्कूल संचालिका ने मुक़दमे का डर दिखाकर लाखों रूपये ऐंठ लिए। मामले को हनी टैप का नाम भी दिया जा सकता है। क्योंकि विश्वसनीय सूत्रों की माने तो महिला पहले भी ऐसे करनामो को अंजाम दे चुकी है। सूत्र बताते है की जो अवैध स्कूल महिला संचालित कर रही है उसे भी महिला ने एक युवक को मुक़दमे का डर दिखाकर अपने नाम किया था। और एक अन्य बुक सेलर को भी मुक़दमे का डर दिखकर धमका चुकी है। वही मामले को दबाने के ऐवज में महिला के साथ पुलिस ने भी अपनी जेब गर्म की। जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से रामपुर जिले की रहने वाली विशेष समुदाय की एक महिला ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में कई वर्षों से अवैध स्कूल का संचालन कर रही है। बीते दिनों इसी महिला ने ट्रांजिट कैम्प थाने में एक बुकसेलर के खिलाफ तहरीर देकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुकसेलर को कई दिन तक कई कई घंटो थाने में बैठाये रखा। बाद में महिला ने लाखों रूपये लेकर थाने में समझौता नामा देकर तहरीर वापस ले ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में समझौता कराने के नाम पर पुलिस ने भी युवक से हजारों रूपये लेकर अपनी जेब गर्म की है। वही इस मामले में युवक ने बदनामी और जेल जाने के डर से अवैध स्कूल संचालिका और पुलिस को मोटी रकम देकर जान तो छुड़ा ली है लेकिन अब पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। तो लोग मामले को हनी टैप से भी जोड़कर देख रहे है। क्योंकि सूत्रों के अनुसार महिला के ऐसे और भी कारनामे है। जिनकी अब चर्चाए हो रहे है।
जानकारी के अनुसार रामपुर जिले की रहने वाली विशेष समुदाय की यह महिला ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में कई वर्षो से अवैध स्कूल का संचालन कर रही है। 32X32 के माकन में चलने वाले महिला के इस अवैध स्कूल की मान्यता नहीं है। कई सालों से स्कूल में मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। वही सूत्रों की माने तो जिस स्कूल का संचालन महिला के द्वारा किया जा रहा है। पूर्व में इस स्कूल को एक शख्स चलाता था, बताया जाता है कि उस शख्स को भी इस महिला ने अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाकर उससे स्कूल हड़प लिया।