प्रदेश और जनपद ऊधम सिंह नगर में ऑल इंडिया श्री गुरु सिंह सभा के केंद्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व विधायकतरविंदर सिंह मारवाह ने आपदा पीड़ितों को सहायता ना पहुंचाने व प्रदेश सरकार आपदा में पूरी तरह से विफल साबित होने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों काले कानून को वापस लेने के लिए बात कही।

रुद्रपुर के स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में ऑल इंडिया श्री गुरु सिंह सभा के केंद्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए निशाना साधा । उन्होनें कहा कि प्रदेश में इतनी बढ़ी आपदा आई जिसमें लोगो के घर पूरी तरहतहसनहस हो गए, जमा पूंजी बह गई जिसके चलते लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार आपदा पीड़ितों को सहायता देने मे पूरी तरह असफल साबित हो रही है। उनके द्वारा कई जगह दौरा किया गया तो लोगो ने बताया कि उन्हें अभी तक किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिल पाई है। सरकार आपदा पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
किसानों की फसल नष्ट हो गई है मगर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को किसी भी तरह से मदद प्रदान नही कर रही है। चेतावनी दी कि आपदा पीड़ितों, किसानों को जल्द ही मुआवजा प्रदान नही किया तो आल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा आवाज बुलंद करेगा तथा इनका हक दिलवाया जाएगा। केंद्र की भाजपा सरकार से तीनो काले कानून को वापस लेने को मांग की। साथ ही जो किसानों पर मुकदमे दर्ज हुए है उन्हें वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि कई किसानों की मौत हो चुकी है मगर अभी देश के प्रधानमंत्री ने दुख तक जाहिर नही किया और भाजपा के मंत्री किसानों की हत्या, अनर्गल बयानबाजी कर रहे। नसीहत दी कि जल्द से जल्द काले कानून वापस लिए जाये। इस दौरान वीरू सिंह विर्क, देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।