जनपद ऊधम सिंह नगर के महानगर रुद्रपुर के दिव्यांग खिलाडी सत्य प्रकाश का स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया बेंगलुरु में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि खेल प्रेमियों सहित शहरवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सत्यप्रकाश को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मेयर सिंह ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है मंच मिलने के बाद यहां के खिलाड़ियों ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। यह उत्तराखण्ड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पैरालंपिक खिलाड़ी मनोज सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था। उन्होंने कहा कि मनोज सरकार पर पूरे रुद्रपुर को गर्व है। उन्होंने कहा कि अब सत्यप्रकाश शहर का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सत्यप्रकाश से निष्ठा और लगन से अपनी प्रतिभा को और अधिक निखारने की बात कही। वहीं सत्यप्रकाश को शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।
Manpreet Singh
संपादक