ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय महानगर रुद्रपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की व्यापारी संपर्क यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में व्यपारियो से प्रांतीय व्यापारियों से संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
जनपद ऊधम सिंह नगर प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा की मौजूदगी में गदरपुर से शुरू हुई व्यापारी संपर्क यात्रा का अग्रवाल धर्मशाला में ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। जिला पदाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ एक बैठक कर एकजुट होने का आह्वान किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही शक्ति का पर्याय है, क्योंकि जब व्यापारी एकजुट होगा तभी वह अपनी बात शासन और प्रशासन तक पहुंचा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ ही व्यापारी संपर्क यात्रा गदरपुर से शुरू की गई है। जो किच्छा, सितारगंज से होते हुए खटीमा में जाकर समाप्त होगी।कहा बैठक के माध्यम से व्यापारियों की रायशुमारी के माध्यम से व्यापारियों की समस्याएं भी उठ रही हैं। ताकि शासन-प्रशासन तक व्यापारियों की समस्याओं को रखा जा सकें। महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि रुद्रपुर का व्यापारी ही उनकी ताकत है। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा मे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल ने कहा कि पूरे राज्य में 377 इकाइयां चल रहीं हैं। प्रदेश भर में व्यापारियों से रायशुमारी की जाएगी। ताकि पूरे प्रदेश में एक मजबूत व्यापार मंडल का गठन किया जा सके। बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोरा, गुलशन छाबड़ा, जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, ज़िला महामंत्री निर्मल हंसपाल सिंह, विनीत जैन, जिला उपाध्यक्ष सुरमुख सिंह विर्क, बलविंदर सिंह विर्क, सुशील गाबा, राजकुमार सीकरी, बलविंदर सिंह बल्लू, शिव कुमार बंसल, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गाबा, संदीप चीमा, लक्ष्मण बांगा, केवल बत्रा, देवीशंकर अग्रवाल, पुष्कर राज जैन, मनीष गोस्वामी, हेमंत त्रेहन, पंकज सुखीजा, संदीप डोगरा, साबिर अहमद, निशांत ढल्ला, राजकुमार सीकरी, नरेंद्र अग्रवाल, सुनील जड़वानी, पवन गाबा, अनिल रावत, पारस अरोरा, सागर छाबड़ा, साबिर अहमद आदि मौजूद थे।