दो देशों में पोलियो के वायरस मिलने से भारत मे स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है.. इसी क्रम मे उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को प्लस पोलियों अभियान चलाया जा रहा है। जनपद उधम सिंह नगर के सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि साल 2014 से भारत में पोलियो के मरीज नहीं हैं। दो साल पहले पोलियोमुक्त भारत होने पर अभियान रोक दिया गया था लेकिन अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान में छह-छह पोलियो के रोगी मिले हैं। भारत सरकार ने देश में इसकी रोकथाम के लिए तीन मार्च से अभियान चलाया है। ताकि उन देशों से यहां पोलियो का ट्रांसमिशन न हो। उन्होंने बताया उधम सिंह नगर जिले में 2 लाख 72 हजार 725 बच्चों को खुराक पिलाने के लिए 1316 बूथ बनाए गए हैं। चार से नौ मार्च तक घर-घर जाकर पोलियो दवा की खुराक पिलाई जाएगी। करीब 4 लाख 63 हजार 693 घर हैं। जहां 857 टीमें पोलियो की खुराक पिलाने जाएंगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। कहा कि रविवार को स्कूलों में बने पोलिया बूथ खुले रहेंगे। उन्होंने सभी धर्म व वर्ग के लोगों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की।
Vikas Kumar Verma
संपादक