रुद्रपुर सूबे उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर देश में दूसरे सबसे ऊंचे और सूबे के सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। जिलामुख्यालय रुद्रपुर में इस ऐतिहासिक पल के हजारो लोग साक्षी बने। तो वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे लोग राष्ट्रीय ध्वज का खूब अपमान करते नज़र आये हैं।
कार्यक्रम के दौरान लोगो ने राष्ट्रीय ध्वज झुका कर और तिरंगे को नीचे गिराकर कर, तिरंगे से बच्चे खेलते, तिरंगे को नीचे डाल कर अपमान करते नज़र आये। जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गयी हैं। आपको बता दें वैसे तो देश राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में अपनी कुर्बानी देने तक को तैयार रहता हैं लेकिन जब सूबे के सबसे ऊंचे झंडे का सूबे के मुख्यमंत्री के द्वारा लोकार्पण किया उसी समय कार्यक्रम में आये लोगो ने तिरंगे का अपमान किया है। आपको बता दें कि दो अक्टूबर को गांधी जयंति और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचे। जहां उत्तराखंड के सबसे ऊंचे और देश के दूसरे सबसे ऊंचे 191 ऊंचे तिरंगे का लोकापर्ण किया। इस ऐतिहासिक क्षण के हजारो लोग साक्षी बने। तो वहीं कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगो ने तिरंगे का अपमान किया है जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही आप को बताते चले कि कुछ दिन पूर्व भी हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ था जहां कार्यक्रम में तिरंगे का अपमान करने के मामले में नैनीताल पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया था। अब देखना यह होगा कि ऊधम सिंह नगर पुलिस इस मामले तिरंगे का अपमान करने वाले व अपमान करवाने वालों के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है या फिर मामले को नजर अंदाज कर दिया जायेगा। बरहाल ये तो अब आने वाला वक्त ही बतायेगा। फिलहाल इस मामले में जब तिरंगे के अपमान के बारे में कार्यक्रम के आयोजक और क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल से प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने अपने बड़बोले अंदाज में इससे साफ इंकार करते हुए एक बार फिर बड़बोला बयान दे डाला है। उन्होंने अपमान करने वालो को जयचंद ओर विभीषण का नाम दिया और ऐसे लोगो को देश मे नही रहने योग बट्टे हुए मांमले से पल्ला झाड़ लिया।