जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय महनगर रुद्रपुर और इस सटे क्षेत्रों में दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत मां दुर्गा सहित सभी देवी देवताओं के मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद नगर सहित क्षेत्र भर में शक्ति की देवी की विधिवत पूजा शुरू हो गई।
![](https://rudrapurpost.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211013-WA0007.jpg)
मंगवार रात ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर परिसर में बनाए गए सांस्कृतिक मंच पर भागवत कथा से कार्यक्रम की शुरुवात हुई। वहीं सोमवार की रात को मंदिर परिसर में बनाए गए रंगमंच पर पूर्व जिलाअध्यक्ष और भाजपा के रुद्रपुर विधानसभा विधायक प्रत्याशी उत्तम दत्ता ने दीप जलने के बाद फीता काटकर छह दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। पहले दिन भागवत कथा अनुष्ठान का आयोजन हुआ। वही आज देवी माँ की महाअष्टमी पूजा का आयोजन हुआ और रंगमंच पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध महेश राय ग्रुप के द्वारा अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए उत्तम दत्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है। यह बुराइयों को त्यागने और अच्छाइयों अपनाने का संदेश देता है। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व में दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है और ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।