लगातार कई दिनों के बरसात के बाद बुधवार को धूप खिल तो मण्डी में धान बेचने के लिए आये किसानों बरसात में भीगे
धान को फड़ पर सुखाते हुए नजर आए ।
आपको बता दे किसान पिछले तीन दिनों से धान की फसल को बचाने के लिए प्रयास में जुटे थे। इसके बाद भी धान भीग गया। बुधवार को धूप आने पर किसानों ने धान को फैलाकर सुखाना शुरू किया।
मंडी परिसर में किसानों ने बताया कि पिछले चार दिनों से धान बेचने के लिए मण्डी में लाये थे। बारिश से धान भीग गया। हालाकि धान को बचाने का काफी प्रयास किया था। धान को फैलाकर सुखा रहे हैं। इधर बुधवार को किसान ट्रालियों में धान भरकर मण्डी में कच्चे आढ़तियों के पास बेचने के लिए लाये हैं। किसानों का कहना है कि घरों में सुरक्षित रखे धान को बेचने लाये हैं। नमी अधिक होने के कारण सरकारी कांटों में तुल नहीं सकता है। इसलिए नियमानुसार धान कटवाकर बेचेंगे। गांवों में भी किसान घरों में रखे धान को सुखाने में जुटे हैं। बुधवार को खेतों में पानी भरा होने के कारण धान कटाई का कार्य बंद रहा। सरकारी कांटों में भी तौल नहीं हो पायी।