जिलामुख्यालय महानगर रुद्रपुर गांधी पार्क में अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख महानगर कॉन्ग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा और और पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को कई घंटो हिरासत में रखने और झूठे धाराएं लगाकर गिरफ्तार करने के मामले में अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का उपवास रखकर जोरदार प्रदर्शन किया
![](https://rudrapurpost.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG_20211006_121916-scaled.jpg)
इस दौरान पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार तानाशाही पर उतारू हो गई है जिन लोगों ने निहत्थे किसानों की हत्या की वह हत्यारे आज खुलेआम घूम रहे हैं और जो लोग शहीद किसानों के परिजनों से मिलकर उनके आंसू पोछने और उनको ढांढ़स बांधने जाना चाहते है उनको सरकार झूठी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर रही है यह देश के संविधान के खिलाफ है और कांग्रेस पार्टी ये सब बर्दाश्त नही करेगी तनेजा ने कहा कि सरकार तुरंत प्रियंका गांधी को बिना जमानत रिहा करे और जो निर्दोष किसानों की हत्या के दोषी हैं उनको हत्या का मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे डालना चाहिए नहीं तो कांग्रेस पार्टी निर्दोष किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और किसानों को न्याय दिलाकर ही दम लेगी
उपवास कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा, नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद, पार्षद मोहन भारद्वाज, राजेश कुमार, महामंत्री विजय अरोरा, रंजीत राणा, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली, कांग्रेस प्रवक्ता नाजिया सोफिया, उमा सरकार, किसान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रामदयाल, पूर्व प्रधान तुलविंदर सिंह, दीपक नेगी, कृपाल सहाय, सरोज रानी ,उमा सरकार, अनिल शर्मा, विशाल भारती, बाबू विश्वकर्मा, जगदीश कर्मकार, सोफिया कुरेशी, कमलेश गुप्ता, नितिन कुमार, देबू कोली, धर्मेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, राजीव यादव, अनिल रावत ,अजय यादव, सपना, आरती, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।