देश और प्रदेश में बढ़ती महगाई से आक्रोशित होकर कांग्रेस प्रदेश सचिव नन्दलाल ने अपने आपको जमींदोज़ कर भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर अपना विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्त्ता नन्दलाल के आस-पास धरने पर बैठे जिन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर जल्द रोक लगाने की मांग की। इस दौरान नन्दलाल ने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती महगाई और बेरोजगारी की मार से आम इंसान पूरी तरह से दब गया है। महंगाई और बेरोजगारी के नाम पर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा सरकार अपने शासन काल में सिवाये उत्पीड़न के आम जनता को कुछ भी हांसिल नहीं हुआ है। जिधर देखो उधर सिर्फ त्राहिमाम त्राहिमाम करती जनता ही दिखाई दे रही है। देश में लगातार जीडीपी नीचे गिर रही है अन्य देशों के मुकाबले भारत का रुपया कमजोर होता जा रहा है। नन्दलाल ने कहा कि वक्त रहते भाजपा सरकारों को संभल जाना चाहिए अन्यथा देश की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैकने का काम करेगी। उन्होंने कहा की उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सीखने का मन बना चुकी है। प्रदेश के विकास के लिए जनता कांग्रेस की ओर देख रही है, क्योंकि जनता जानती है कि सूबे में कांग्रेस ही सही मायने में विकास के पथ पर दौड़ा सकती है।
