अयोध्या में भगवान राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही आम जनमानस के लिए मंदिर खुल गया हैं। जिसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से भगवान राम के दर्शनों के लिए अयोध्या की ओर जाना लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से भक्तों का एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर जय श्री राम के नारों से क्षेत्र गूंजायमान रहा।
आपको बात दे बद्री-केदार सेवा मंडल रुद्रपुर के तत्वाधान में लगातार क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते आए हैं। आज एक बार फिर सेवा मंडल के नेतृत्व में राम भक्तों का एक जत्था रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुआ। इस दौरान मौके पर राम भक्तो ने जमकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और सभी राम भक्त काफी उत्साहित और लालायित दिखे। यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि करीब 496 वर्ष के बाद भारत वर्ष में भगवान राम मंदिर की स्थापना भव्य रूप से हुई है और यह समूचे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। भगवान राम हमारे अराध्य हैं और उनके दरबार में हाजिरी लगाना उनका सौभाग्य है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को उनका जत्था वापस लौटेगा। इस दौरान यात्रियों के परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जय श्रीराम के जयघोष के साथ रवाना किया। यात्रा में जाने वालों में रीता गुम्बर,सरला अरोरा,अशोक गुंबर,रौनिक नारंग,अनिल कालरा, ज्ञान अरोरा, रमेश चौहान, यमन बब्बर,राजू, प्रमोद शर्मा,राजू, तारिका,सोनू मदन, विशाल आनंद, गुलशन नारंग,त्यागी बब्बर,दीपांशु बब्बर,आदि शामिल रहे।