पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रवक्ता एवं समाजसेवी फुलसुंगी निवासी आशीष छाबड़ा की माताजी श्रीमती सरला देवी का शुक्रवार दोपहर को आकस्मिक निधन हो गया। वह 65 वर्षीय की थी। सरला देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी। बरेली के श्री राममूर्ति अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। आज दोपहर उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। दिवंगत सरला देवी राधा स्वामी सत्संग से जुड़ी थी और धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहती थी। वह अपने पीछे तीन पुत्रें का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके बड़े पुत्र आशीष छाबड़ा राजनीति में सक्रिय हैं। जबकि छोटे पुत्र विशाल छाबड़ा का जनता इंटर कालेज रोड पर फर्नीचर का शोरूम हैं। वहीं अभिषेक छाबड़ा फुलसुंगी में किराना का व्यवसाय चलाते हैं। श्रीमती सरला देवी के निधन का समाचार सुनकर तमाम लोगों ने उनके पति और पुत्रें सहित शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Vikas Kumar Verma
संपादक