उत्तराखंड प्रदेश में इन दिनों हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने फिर दो जिलों में कोहरा और शीतलहर की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है साथ ही लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
प्रदेश में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तो प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह- शाम मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम हो गई है। जिस के चलते वाहन लाइट जलाकर चलते दिखाई दे रहे हैं। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर जनपद ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार के कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताई थी जो लगातार सच साबित हो रही है। वहीं कोहरा छाने से जिला शीत लहर की चपेट में आ गया है. जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा जबकि राज्य के कुछ पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ सकता है। प्रदेश के पर्वतीय अंचलों में बारिश और बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट आई है साथ ही ठंड में इजाफा देखने को मिला है वहीं हाड़कंपा देने वाली ठंड के चलते लोग घरों में दुबके हुए हैं और अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।