प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व मंडी समिति अरुण पांडे के आग्रह पर एक बार फिर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। पूर्व मुख्यमंत्री रावत सबसे पहले वार्ड नम्बर 4 आज़ाद नगर व वार्ड नंबर 5 मुखर्जी नगर में पहुंचे जहां सबसे ज्यादा परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं उनसे मुलाकात की।
बीते देर शाम पूर्व सीएम हरीश रावत हल्द्वानी के कार्यक्रम को समाप्त करने के बाद अचानक जनपद मुख्यालय के आपदा क्षेत्र इलाको का निरीक्षण करने पहुचे। इस दौरान वह मुखर्जी नगर और आजादनगर के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगो से बातचीत की। वही पूर्व सीएम के सामने लोगो द्वारा कई तरह की समस्याओं को रखा। जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर और उपजिलाधिकारी व आपदा प्रबंधन अधिकारी से दूरभाष से वार्ता करते हुए बाढ़ पीड़ितों के नुकसान का सही आकलन कर जल्द से जल्द राहत देने की मांग की। निरीक्षण के बाद पूर्व सीएम मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा के कई दिन बीत जाने के बाद लोगो को राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता अब तक उन्हें नही मिल पाई है। यही नही राशन, तत्काल दी जाने वाली राशि भी अब तक कई लोगो तक नही पहुची है। उन्होंने कहा कि सरकार एतुहक राशि को भुनाने के दौरान लाभार्थी के खाते से पैसे कट रहे है। दुकानदारों को अब तक राहत नही दी गयी है। वितरण कार्य मे भी राज्य सरकार बुरी तरह से फैल हुई है। उन्होंने कहा कि 15 दिन का समय राज्य सरकार को दिया जा रहा है अगर 15 दिन बाद भी समस्याओ का निदान नही होता तो वह एक दिन का उपवास रखेगे जरूरत पड़े तो सड़को को जाम भी किया जाएगा।