उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
सीएम पुष्कर सिंह धामी कल बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने की पहली पूजा में होंगे सम्मिलित
हादसों की डरावनी तस्वीर देख सुप्रीम कोर्ट सख्त, उत्तराखंड की सड़कों पर पोस्टर लगाने वालों की अब खैर नहीं
विशेष सत्र को लेकर अधिकारियों की हाई-लेवल मीटिंग, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यवाही के लिए कड़े नियम
योगी का भाषण वायरल, राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया
उत्तराखंड बॉर्डर टूरिज्म: प्राचीन व्यापार मार्गों की खोज और सामरिक इतिहास को जानने का सुनहरा मौका
डेंगू वैक्सीन क्यूडेंगा: कितनी सुरक्षित और असरदार है
जगद्गुरु शंकराचार्य की विरासत को सहेज रही चारधाम यात्रा, प्रधानमंत्री ने बताया आस्था का महाकुंभ
अब भी इंसाफ का इंतजार: पहलगाम पीड़ित परिवारों की आवाज