Jun 13, 2026

राधाकांत पहुंचे बंगाली कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष अर्जुन विश्वास, हरि नाम कीर्तन में लिया आशीर्वाद

post-img

रुद्रपुर। दिनेशपुर क्षेत्र क्षेत्र के राधाकांत में आयोजित भव्य हरि नाम कीर्तन में उस समय भक्ति और सामाजिक सौहार्द का एक अनूठा संगम देखने को मिला, जब बंगाली कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष अर्जुन विश्वास वहां पहुंचे। उनके आगमन से कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय बंगाली समाज में भारी उत्साह देखा गया।

राधाकांत पहुंचने पर बंगाली कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष अर्जुन विश्वास का स्थानीय प्रबुद्ध जनों और आयोजन समिति द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने सीधे मुख्य पंडाल में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, उन्नति तथा खुशहाली की कामना की। महामंत्र के जाप और संकीर्तन के दौरान नगर अध्यक्ष खुद भी पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नजर आए। धार्मिक अनुष्ठान के बाद अर्जुन विश्वास ने कार्यक्रम में मौजूद बंगाली समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने समाज के बुजुर्गों के गले मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया। बंगाली समाज के लोगों ने भी नगर अध्यक्ष के इस सरल और सहज व्यवहार की जमकर सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अर्जुन विश्वास ने कहा, "हरि नाम कीर्तन जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन केवल आध्यात्मिक शांति ही नहीं देते, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करते हैं। यह हमारी समृद्ध परंपरा का हिस्सा है जो लोगों को आपस में जोड़ती है। इस भव्य धार्मिक और सामाजिक आयोजन में बंगाली कल्याण समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।