May 03, 2026

पिथौरागढ़ में ‘पिंक डे’ पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहलः HPV टीकाकरण अभियान को मिली रफ्तार, गंगोलीहाट और गणाई में कैंप

post-img

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल के नेतृत्व और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकान्त राज के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। रविवार, 03 मई को 'पिंक डे' के अवसर पर मुख्य केन्द्र गंगोलीहाट में 42 और APHC गणाई में 23 बच्चों को HPV का टीका लगाया गया। यह वैक्सीन सरवाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए अत्यंत उपयोगी है और अच्छी बात यह है कि अब स्थानीय लोगों में इसे लेकर जागरूकता और उत्सुकता बढ़ रही है। यह विशेष टीकाकरण अभियान 28 फरवरी से शुरू होकर 31 मई 2026 तक जारी रहेगा। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक ने जनता से अपील की है कि वे इस अभियान का पूरा लाभ उठाएं और अपने बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित सुनिश्चित करें। सामुदायिक स्वस्थ केंद्र गंगोलीहाट में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमाकांत के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता उमा कोहली और रंजना धानिक, ब्लॉक कार्यक्रम समन्वयक कमल जोशी तथा क्षेत्र पर्यवेक्षक चंदन बिष्ट का विशेष सहयोग रहा।