देहरादून। राजधानी के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक कॉलोनी में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को पड़ोस में ही रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर ने अंजाम दिया। आरोप है कि किशोर ने पहले बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और उसे बाल सुधार गृह (संरक्षण) भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर शाम की है। मूल रूप से बिहार निवासी दोनों परिवारों के लोग देहरादून में मजदूरी करते हैं और उनके आवास भी पास-पास ही हैं। सोमवार शाम करीब 15 वर्षीय किशोर खेल-खेल के बहाने छह वर्षीय मासूम को अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची को मोबाइल फोन में आपत्तिजनक व अश्लील सामग्री दिखाई और फिर उसके साथ घिनौनी हरकत की। अचानक बच्ची के चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। स्थिति भांपते ही स्थानीय लोगों ने फौरन आरोपी किशोर को मौके पर ही दबोच लिया और मामले की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में बच्ची को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में बच्ची का उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की जा रही है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Trending
जॉर्जिया में 28 साल बाद डेमोक्रेट गवर्नर, कीशा लांस बॉटम्स की जीत से बदला समीकरण
पटेलनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी विधि विवादित किशोर निरुद्ध
पत्रकारिता को दबाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं होगा: रुद्रपुर में कोतवाली घेराव के दौरान चेतावनी
उत्तराखंड में 'एप्पल क्रांति' की तैयारी: हिमाचल में आधुनिक बागवानी का गुर सीखेंगे देवभूमि के 28 किसान
रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी: राहुल, अखिलेश और खड़गे पर बोला सीधा हमला,बोले-विपक्ष की मोहब्बत और झूठ दोनों की दुकानें अब घाटे में
उत्तराखंड में ई-गवर्नेंस का नया अध्याय: अब हर परिवार को मिलेगी 'देवभूमि परिवार आईडी
पंतनगर एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय बनने से कुमाऊं के पर्यटन और उद्योग को मिलेगी नई उड़ान: सीएम धामी
उत्तराखंड: धामी सरकार ने खींची प्रगति की बड़ी लकीर,28 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था और 20 लाख प्रतिव्यक्ति आय का लक्ष्य
पटेलनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी विधि विवादित किशोर निरुद्ध
- by Admin
- Nov 04, 2026