नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। यहां संगड़ाह उपमंडल की नौहराधार तहसील के देवामानल गांव में दो सगे मासूम भाइयों की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। हर आंख नम है और गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार देवामानल गांव निवासी 8 वर्षीय आयन और उसका बड़ा भाई 9 वर्षीय अभिनव गांव के पास बहने वाली खड्ड के किनारे खेल रहे थे। बारिश के कारण क्षेत्र में जलस्तर पहले से बढ़ा हुआ था। इसी दौरान संकरे रास्ते से गुजरते समय छोटे भाई आयन का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि आयन को पानी में डूबता देख बड़ा भाई अभिनव एक पल के लिए भी नहीं रुका। उसने बिना अपनी जान की परवाह किए छोटे भाई को बचाने के लिए तुरंत खड्ड में छलांग लगा दी।
Trending
IPL होटल और प्रैक्टिस एरिया में नई सख्त SOP लागू
कैलाश उत्सव का भव्य आगाज: मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ की समृद्ध विरासत को किया नमन
स्नातक स्तरीय परीक्षा में देरी: UKSSSC ने 17 मई की तिथि को आगे बढ़ाने का दिया आदेश
हिमाचल में दर्दनाक हादसे में माता-पिता ने खो दिए दोनों बेटे
मुख्यमंत्री धामी का विजन: सशक्त नारी ही बनाएगी आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन: केदारनाथ में मुख्यमंत्री धामी ने किया अस्पताल उद्घाटन
पर्वतीय जिलों का कायाकल्प: पीएम मोदी का टिहरी दौरा बदलेगा क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक स्थिति
Instagram प्राइवेसी बदलाव से AI डेवलपमेंट को हो सकता है फायदा