नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आईएफएस अधिकारी पंकज कुमार की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रमुख सचिव (वन एवं पर्यावरण) आरके सुधांशु को अवमानना नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने 03 सप्ताह में उनसे जवाब मांगा हैं। आज मामले की सुनवाई न्यायमूर्ती पंकज पुरोहित की एकलपीठ में हुई। मामले के अनुसार उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने 04 सितंबर 2025 को अंतरिम आदेश जारी कर याचिकाकर्ता के संबंध में कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि इसके बावजूद भी राज्य सरकार ने 13 अप्रैल 2026 को याचिकाकर्ता के स्थानांतरण एवं नई तैनाती का आदेश जारी कर दिया। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह खंडपीठ के निर्देशों की अवहेलना है। याचिकाकर्ता की ओर से यह भी कहा गया कि उसकी ओर से शासन को प्रतिनिधित्व (रिमाइंडर) भी दिया गया, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अवमानना याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस मामले में भारतीय वन सेवा (कैडर) नियमों तथा सिविल सर्विसेज बोर्ड की अनिवार्य प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया।
Trending
इनामी अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा
कुमाऊं में आयुष्मान स्वास्थ्य संकट, जानिए पूरी वजह
अवमानना नोटिस के जरिए हाईकोर्ट का सख्त संदेश
ट्रंप के ईरान बयान से घबराहट में बिकवाली
राम मंदिर ट्रस्ट का चढ़ावा धोखाधड़ी पर बड़ा एक्शन
पहाड़ दरके और सड़कें डूबीं, मानसून का विकराल रूप
एक वर्ष में एक लाख युवाओं को स्वरोजगार देने का संकल्प, उत्तराखंड यूथ फेडरेशन निभाएगा मुख्य भूमिका
खिलाड़ियों के पुनर्वास और रोजगार पर खेल मंत्री सख्त, अकादमियों में खाली पद जल्द भरे जाएंगे