नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। वर्ष 2012 के निर्भया कांड के 14 साल बाद राजधानी में फिर उसी तरह की खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने दिल्लीवासियों को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने न केवल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि दिल्ली पुलिस के सुरक्षा दावों की भी पोल खोल दी है। मामला दिल्ली के नांगलोई इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक पीड़ित महिला एक फैक्ट्री में काम करती है और घटना वाली रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक प्राइवेट बस के चालक और परिचालक ने महिला को जबरन बस के अंदर खींच लिया। आरोप है कि दोनों दरिंदों ने करीब सात किलोमीटर तक बस दौड़ाते हुए महिला के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने बेहद सुनियोजित तरीके से बस की खिड़कियों के शीशों पर काली फिल्म चढ़ा रखी थी और पर्दे लगाए हुए थे, ताकि बाहर से किसी को अंदर की गतिविधि दिखाई न दे सके। पीड़िता के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात करीब दो बजे उसे सुनसान सड़क पर फेंककर फरार हो गए। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस हरकत में आई और ताबड़तोड़ छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय सुदेश और 26 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 70(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Trending
243 युवाओं के लिए नया अध्याय: सीएम धामी ने स्वास्थ्य पेशेवरों और शोधकर्ताओं की नियुक्ति का मनाया जश्न
दिल्ली गैंगरेप से फिर बढ़ी सुरक्षा चिंता
उत्तराखंड में मातृशक्ति का सम्मान: आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हो रही हैं प्रदेश की महिलाएं
भाजपा संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य, महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दी नई ऊर्जा
CBSE रिजल्ट 2026, बेटियों की बड़ी उपलब्धि
ऊर्जा सुरक्षा पर धामी सरकार गंभीर: मुख्यमंत्री के छोटे काफिले और मंत्रियों की सादगी की चारों ओर चर्चा
गुरु के प्रति अनन्य प्रेम: केदारनाथ की कठिन चढ़ाई पर दिव्यांग गुरु का सहारा बना युवा शिष्य
उत्तराखंड के लिए स्मार्ट ऊर्जा बचत नीति तैयार