सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दो दिवसीय दौरे के दौरान जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। शनिवार को खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री ने रविवार को लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में जनता तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की फरियादें सुनीं और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को जनसमस्याओं के तत्काल और प्रभावी समाधान के कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना ही उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। लोहियाहेड कैंप कार्यालय और हेलीपैड पर मुख्यमंत्री धामी से मिलने के लिए सुबह से ही क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने सभी से बेहद आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनके मांग पत्रों को लिया।वहां मौजूद जनपद के उच्चाधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "जनता को अपनी छोटी-मोटी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए अधिकारी संवेदनशील रुख अपनाएं। आम जनता से जुड़े मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्याएं सुनने के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से धरातल पर चल रहे कार्यों का फीडबैक लिया। सीएम ने अधिकारियों को दो-टूक निर्देश दिए कि खटीमा और आसपास के क्षेत्रों में संचालित सभी विकास योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि जनता को उनका लाभ जल्द मिल सके।मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन के आला अधिकारी मुस्तैद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट और भवानी भंडारी मौजूद रहे। वहीं प्रशासनिक अमले से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी और उपजिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
Trending
सदियों पुरानी पारंपरिक नक्काशी पद्धतियों को पुनर्जीवित कर रहे स्थानीय कारीगर समूहों के समर्पण की सीएम धामी ने की सराहना
सीएम धामी का खटीमा में बड़ा एक्शन: लोहियाहेड में सुनीं जनसमस्याएं, अफसरों को दिए त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड का बड़ा एलान: हर पात्र नागरिक का नाम सूची में होगा शामिल
तकनीकी विश्लेषण से दिल्ली के सॉल्वर मॉड्यूल द्वारा अपनाई गई व्यापक सॉफ्टवेयर संशोधन रणनीतियों का खुलासा हुआ
संघर्ष कर रहे परिवारों को राहत देने के लिए कांग्रेस ने की पेट्रोल उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग
पंतनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और किच्छा एम्स से कुमाऊं का तेजी से होगा विकास
कोटेदारों की मनमानी खत्म करने के लिए सरकार ने लागू की यूआरसीएमएस व्यवस्था
ईंधन महंगाई से आम लोग लगातार परेशान
सीएम धामी का खटीमा में बड़ा एक्शन: लोहियाहेड में सुनीं जनसमस्याएं, अफसरों को दिए त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश
- by News Desk
- May 17, 2026