बागेश्वर/कपकोट। शराब के नशे में अगर शिक्षक ही धुत होने लगे तो बच्चों का भविष्य क्या होगा आप अंदाजा ही लगा सकते हैं। कपकोट के ग्राम हम्टीकापड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विरुवा बिनौला के दो अध्यापकों का वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक स्कूल में दो शिक्षकों का शराब पीकर आने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मामला बेहद गंभीर प्रवृत्ति का है, शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक, दोनों शिक्षकों की खून की जांच हुई है। जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
Trending
हॉर्मुज तनाव से एलएनजी सप्लाई प्रभावित
JEE Main 2026 के बाद IIT का सफर शुरू
दीवार टूटी, बाइक चकनाचूर, भाजयुमो नेता हर्ष वालिया पर हुआ भीषण हमला
भाजपा का संकल्प: नारीशक्ति वंदन अधिनियम को हर हाल में जन-जन तक पहुंचाएंगे
अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष का बयान: आवेदन की संख्या कुल मदरसों के मुकाबले बेहद कम
प्रगणकों को प्राइवेसी बनाए रखने के निर्देश, लिव-इन जोड़ों से नहीं पूछे जाएंगे जबरन सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026: कपाट खुलने के दिन मुख्यमंत्री धामी करेंगे जनसभा को संबोधित, सुविधाओं का लोकार्पण
चीन सीमा पर गूँजेगी अ, आ, इ, ई की ध्वनि: सेना ने गुंजी स्कूल को बनाया हाईटेक
बागेश्वर/कपकोट: शराब पीकर दो टीचरों ने स्कूल में किया ड्रामा, डीएम ने किया दोनों को निलंबित
- by Admin
- Feb 11, 2025