नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से करवट ले रहा है। एक ओर जहां उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का असर बढ़ने लगा है, वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत में समुद्री तूफान का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 19 नवंबर को झारखंड, बिहार और ओडिशा समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई क्षेत्रों में 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना प्रचंड चक्रवाती तूफान 'अकवान' तटीय राज्यों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों के बीच मछलीपट्टनम और पुरी के आसपास टकरा सकता है। लैंडफॉल के समय हवा की गति 90 से 100 किमी प्रति घंटे और झोंकों के साथ 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। इसके प्रभाव से 19 और 20 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है। उधर, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम ने रफ्तार पकड़ ली है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी और खराब मौसम की आशंका जताई गई है। वहीं, उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल में ठंड व घने कोहरे का असर दिखेगा। हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और लाहौल-स्पीति में भी पारा गिरने के आसार हैं। प्रशासन ने तटीय इलाकों के निवासियों और पहाड़ों की ओर यात्रा करने वाले पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
Trending
सोशल मीडिया से कमाई करना पत्रकारिता नहीं: देश की शीर्ष अदालत में दिल्ली पुलिस ने खींची स्पष्ट रेखा
बस टर्मिनल के सामने होटल में रुड़की पुलिस की छापेमारी; वायरल वीडियो ने पुलिस बल के व्यवहार पर छेड़ी बहस
इगास बग्वाल की छुट्टी के कारण कल उत्तराखंड में बंद रहेंगी बैंकिंग सेवाएं, आज ही निपटाएं जरूरी काम
राज्य प्रवास के दौरान हरिद्वार के शांतिकुंज में आयोजित भव्य आध्यात्मिक समारोह में भाग लेंगे मोहन भागवत
आज का मौसम समाचार: आईएमडी ने 15 राज्यों में 90 किमी की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का जारी किया अलर्ट
बलरामपुर में मंगलवार की काली रात: रात 11 बजे कोहरे के कारण हुए हादसे में पांच युवकों ने गंवाई जान
उत्तराखंड चुनाव से पहले महिलाओं पर धामी सरकार का बड़ा दांव, पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में चमके मेधावी, 36 को स्वर्ण पदक,14,857 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
आज का मौसम समाचार: आईएमडी ने 15 राज्यों में 90 किमी की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का जारी किया अलर्ट
- by Admin
- Nov 19, 2026