जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय महानगर रुद्रपुर में बीती देर रात बाठला अस्पताल की छत से गिर कर सन्दिग्ध परस्थितियों में एक युवती की मौत हो गयी । घटना के बाद आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवती अस्पताल के पास ही मौजूद एक बुटीक में काम करती थी। पुलिस मामले में आत्म हत्या की आशंका जता रही है। वही मृतिका के गांव और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घटाना में लव एंगल की संभावना जताई जा रही हैं। इस मामले में मृतिका का बदला हॉस्पिटल के छत पर पहुंचना भी सवालों के घेरे में हैं आखिर मृतिका बटला हॉस्पिटल के छत पर कैसे पहुंची यह सवाल लोगों के जेहन में कई प्रश्न खड़े कर रहा है।
आपको बता दें जगतपुरा निवासी लिपिका विश्वास मुख्य बाजार, दुर्गा मंदिर गली स्थित मुस्कान बुटीक में काम करती थी. बीते रोज सुबह 10 बजे रोजाना की तरह वह काम आई हुई थी। लेकिन देर रात बुटीक के पास स्थित बाठला अस्पताल की छत से नीचे गिर गई. जिससे उसकी मौत हो गयी. खून से लथपथ लिपिका का शव देख अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया । वही इस घटना में विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना को प्यार में धोखा पाने से जोड़ा जा रहा है लोगों की माने तो लिपिका विश्वास ट्रांजिट कैंप में रहने वाले एक युवक से प्यार करती थी। लेकिन वह युवक पहले से ही शादीशुदा था। जब अपने प्रेमी की सचाई लिपिका को पता चली तभी से दोनों के बीच में विवाद होना शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार यह भी कयास लगाया जा रहा है कि मृतिका के प्रेमी का एक दोस्त बटला हॉस्पिटल में कार्य करता है जिसके माध्यम से अक्सर मौका पाकर दोनों बठला अस्पताल की छत पर मिला करते थे। बीती देर रात मृतिका बाथरूम करने बठला हॉस्पिटल की छत पर गई और वही यह घटना घट गई। परिवारों से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को हत्या से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
इतना ही नहीं परिजनों का मानना है कि मृतका लिपिका विश्वास के प्रेमी ने उससे धोखे में रखकर उससे प्यार का झूठा नाटक किया था। इस घटना से नाराज लिपिका अपने प्रेमी के घर जाना चाहती थी लेकिन प्रेमी के कहने पर वह उसके घर नहीं गई। प्यार में धोखा खाने से लिपिका कुछ दिनों से परेशान रहा करती थी। परिवार वाले घटना में यह तक कयास भी लगा रहे हैं की लिपिका को किसी ने छत से धक्का मार दिया है जिससे उसकी मौत हुई है। फिलहाल यह तो जांच का विषय है की लिपिका की मौत आखिर हुई कैसे और लिपिका बठला हॉस्पिटल के छत पर अक्सर क्यों जाया करती थी। और आखिर बट्टा हॉस्पिटल में वह कौन सा शख्स है जिसके माध्यम से लिपिका अपने प्रेमी से तीसरी मंजिल पर अक्सर मिला करती थी। फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहना अभी संभव नहीं होगा। पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही इस मामले को सटीक दिशा और दशा मिलेगी। और तभी इस घटना के रहस्य से पर्दा उठ पाएगा।