जपनद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर में घर के बाहर खेल रही 13 वर्षीय बालिका अचानक लापता हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरी रात बालिका की खोजबीन की। सुबह बालिका के सकुशल मिल जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की शाम रुद्रपुर के गल्ला मंडी निवासी 13 वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। खेलने के कुछ देर बाद वह गायब हो गयी। बालिका जब रात होने तक घर नहीं पहुंची, तब उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। बालिका के नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने पुलिस टीम बना कर बच्ची के परिजनों एवं सामाजिक लोगों के साथ बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। सुबह बालिका के मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।