जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में दहेज में 20 लाख रुपए व फोरचूनर कार नहीं लाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज लिया है।
जानकारी के अनुसार आवास विकास निवासी लक्ष्मी देवी पुत्री परम सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि उसका विवाह 28 फरवरी 2019 को महुआखेड़ागंज निवासी हिमांशु कुमार पुत्र नरेश के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार दोनो परिवारों की सहमति से हुआ था। शादी में लगभग 20 लाख रुपए का खर्चा आया था। बाद उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार सामान एक स्विफ्ट डिजायर कार, डवल बेड, सौफा सेट, फ्रिज, वाशिग मशीन, एसी, एलईडी, सैफ अलमारी दान दहेज दिया था। इसके बाबजूद ससुराल वालों की दहेज की मांग कम नहीं हुई। पति हिमाशु, सास कैलाशो देवी, ससुर नरेश, ननद मीनू पत्नी विजय निवासीगण मडुआखेड़ा जसपुर, पप्पु उर्फ ओम प्रकाश, भीम निवासीगण भगवन्तपुर, जसपुर आदि लोग मानसिक शारीरिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसका ननदोई विजय पुत्र मोहन सिंह उस पर गलत निगाह रखता था। कई बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बीती 8 सितंबर 2021 को ससुराल वालों ने जान से मारने की नियत से कमरें में बन्द कर दिया। उसने 112 नम्बर पर पुलिस को फोन किया। रात्रि 3:00 बजे पुलिस ने ससुराल वालों के चुगंल से बचाया और काशीपुर मायके भिजवाया। लेकिन अगले दिन 9 सितंबर 2021को लगभग 11:00 बजे ये लोग आये। उस समय घर पर कोई नहीं था। इन लोगो ने जबरन कुछ सादे पेपर पर हस्ताक्षर करवाये और मारपीट कर चले गए। कहा कि 20,00,000 रूपये व फोरचूनर कार का इंतजाम नही हुआ। तब तक अपने मायके में ही रहना। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज लिया है।