देश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रसोई गैस सिलेंडर के कट आउट लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं ने शीघ्र महंगाई कम नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
आपको बता दे रविवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता हनुमान मंदिर चौक शिव नगर में एकत्रित हुई। यहां महिलाओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है। उन्हें देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज देश में बढ़ती महंगाई से लोगों का जीवन दूभर हो गया है।