विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिय बंद हो गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पर्यटकों की संख्या कम रही। विश्व धरोहर फूलों की घाटी पिछले दिनों बर्फ से लकदक रही। विभिन्न प्रजाति के फूलों के लिए प्रसिद्ध इस घाटी में पर्यटकों भी बर्फ का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे। आज शुक्रवार 31 अक्तूबर को फूलों की घाटी पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई। इस वर्ष घाटी में 15934 देशी विदेशी पर्यटक पहुंचे, जिसमें विभाग को 3328050 की आय हुई। जबकि पिछले वर्ष घाटी में 19401पर्यटक पहुंचे थे,जिसमें विभाग को 3940850 की आय हुई थी। घाटी में अब फूल भी कम हो चुके हैं लेकिन इस बार समय से पहले हुई बर्फबारी से घाटी में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आई। इससे यहां के प्राकृतिक स्लोप और पहाड़ियां मनमोहक दृश्य बना रहा। स्थानीय टूर ऑपरेटर संजय सती का कहना है कि घाटी में इस बार समय से पहले बर्फबारी हुई, जिसके चलते घाटी में पर्यटक बर्फ देखने और उसका आनंद लेने के लिए पहुंचे। वहीं फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि बर्फबारी के बाद घाटी में हर दिन आठ से दस पर्यटक पहुंच रहे थे।
Trending
NEET अभ्यर्थियों के लिए न्याय की मांग, राहुल गांधी का बयान
मानसून में सफर होगा सस्ता: उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी पहल, रोडवेज बसों के किराए में मिलेगी भारी छूट
हरिद्वार में युवा संवाद: नन्ही बच्ची की कविता ने सीएम धामी का जीता दिल, कहा-धामी हैं धाकड़, मोदी हैं तो मुमकिन है
खटीमा में थारू जनजाति संवाद: सीएम धामी बोले-थारू समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अपनों के बीच आकर महसूस हुई खुशी
सरकार का परीक्षा माफिया पर सख्त कानूनी प्रहार
सीएम धामी का जनसंवाद: शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण
दो दिन के कड़े संघर्ष के बाद मिला मीठा फल, तेजस्विन शंकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
उत्तराखंड के सभी पोलिंग सेंटरों पर लाइव नजर, केंद्रीय कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
उत्तराखंड: विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से हुई बंद, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार घटी पर्यटकों की संख्या
- by News Desk
- Oct 31, 2025