कालसी। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। इस भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची और एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से सवारियां लेकर विकासनगर की ओर आ रहा था। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे, जो सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। धमोग के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई से होते हुए टोंस नदी में समा गई। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गयाए जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending
पंतनगर विवि में इंटरलॉकिंग टाइल्स के काम पर नाराजगी: कथित खामियों और लीपापोती को लेकर उठे सवाल
बरसों बाद भी इंसाफ की गुहार लगाते कशिश के पिता, उधर चंपावत मामले ने जवाबदेही पर तेज की बहस
आरटीआई ने उजागर किया कैंचीधाम आवासीय विवाद का सच: बंद पड़े बैंक खाते को चलाने के लिए किए गए फर्जी हस्ताक्षर
घर जलने पर भी मिलेगा आपदा का संबल: उत्तराखंड में आवासीय अग्निकांड आपदा श्रेणी में शामिल,राहत मददगारों को भी मिलेगा सम्मान
संकट की घड़ी में संवेदनशीलता का संबल: अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम धामी,5 लाख की मदद और 6 माह के राशन का ऐलान
क्षेत्रीय चिंताओं को दूर करने की कोशिश: नए बिल में 2051 तक स्थिर रहेगा राज्यों की सीटों का अनुपात
दशकों के वनवास का होगा अंत: वन भूमि पर बसे परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक,धामी कैबिनेट ने खोला रास्ता
राष्ट्रीय सुरक्षा पर मंडराता बड़ा खतरा टला, गुजरात एटीएस ने हथियारबंद आतंकी गुर्गे को दबोचा
देहरादून जिले के कालसी में टोंस नदी में गिरा वाहन, गंभीर रूप से घायल तीन यात्री अस्पताल में भर्ती
- by Admin
- Nov 26, 2026