नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आज उस समय सनसनी फैल गयी, जब कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार के अंदर बरामद हुआ। अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि कार पार्किंग में खड़ी थी तभी गोली चलने की आवाज आई। जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी, लोग मौके की तरफ भागे। लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही सिर पर गोली लग चुकी थी। पार्किंग संचालक ने इसकी सूचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की, जिसमें अधिवक्ता के हाथ में पिस्टल मिली। वहीं कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने अपनी गंभीर बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने अपने पत्र में कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी से पत्नी का ख्याल रखने की अपील भी की है। ताकि वह कोई गलत कदम न उठाएं। हालांकि पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
Trending
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेशः मसूरी में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर बनेगी हाई पावर कमेटी! 8 हफ्तों में समाधान और जनसुनवाई के बाद सरकार लेगी अंतिम फैसला
जिन्दगी से तंग आए वकील पूरन सिंह: नैनीताल की कलेक्ट्रेट पार्किंग में मिला शव
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी: मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश की महिलाओं को ललकारा
आस्था, रोजगार और आर्थिकी: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा को बताया राज्य की जीवनरेखा
राज्यसभा में बड़ा राजनीतिक उलटफेरः राघव चड्ढा समेत 7 बागी सांसदों की बीजेपी में एंट्री को मिली सभापति से मंजूरी! केजरीवाल को बड़ा झटका
नैनीतालः अधिवक्ता सुसाइड केस! नोट लिखकर अधिकारियों से की अपील, उनका ध्यान रखना...
मसूरी सम्मेलन से खुलेगा खुशहाली का द्वार: उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन हब बनाने पर लगी अंतिम मुहर
उत्तराखंड में मौसम का 'यू-टर्न': कल से तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
नैनीतालः अधिवक्ता सुसाइड केस! नोट लिखकर अधिकारियों से की अपील, उनका ध्यान रखना...
- by Admin
- Apr 27, 2026