कोटद्वार। कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज अंधड़ और मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में भारी बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े दो लोग अचानक गिरे एक विशाल पेड़ की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला और मूसलाधार बारिश के साथ तेज अंधड़ चलने लगा। इसी दौरान हल्दूखाता निवासी 55 वर्षीय विक्रम उर्फ खटमल और किशनपुर निवासी 45 वर्षीय दलीप बारिश से बचने के लिए पास ही स्थित एक चाय की दुकान के समीप खड़े हो गए। तेज हवाओं के चलते पास ही स्थित एक विशाल पेड़ अचानक भरभराकर सीधे उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ इतनी तेजी से गिरा कि दोनों को संभलने तक का अवसर नहीं मिला। विशाल पेड़ गिरते ही क्षेत्र में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने फौरन स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसआई शशि भूषण जोशी और एसआई राजा राम डोभाल के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद भारी तनों और डालियों को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक विक्रम दम तोड़ चुके थे। गंभीर रूप से घायल दलीप को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
बदरीनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं में शोक, हेलिकॉप्टर हादसे से सहमे यात्री
कानूनी पहलू: हाईकोर्ट में याचिका के चलते कैसे बचीं 10 परिवारों की छतें
छोटे बच्चों में बढ़ती आक्रामकता: पंचकूला मामले ने बाल मनोवैज्ञानिकों की भी चिंता बढ़ाई
दोस्ती, आस्था और नियति: चमोली हादसे के शिकार बेंगलुरु के 5 श्रद्धालुओं की कहानी
कारगिल युद्ध के बाद क्यों पड़ी भारत को अपने जीपीएस नेटवर्क की जरूरत
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: पुलिस, आबकारी और वन विभाग में 1,800 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां
पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी: उत्तराखंड के 8.08 लाख किसानों के खातों में पहुँचे ₹161.96 करोड़
दिसंबर 2026 में 18,300 अग्निवीर सेना से होंगे बाहर: ₹11.71 लाख के 'सेवा निधि' पैकेज के साथ विदाई
भाबर क्षेत्र में बारिश के बीच हादसा: पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
- by Admin
- Oct 30, 2026