देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए 19 से 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और टिहरी में 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा का खतरा बना रहेगा। वहीं 22 और 23 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा भी बना रहेगा। लगातार हो रही बारिश का असर राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में दिखाई देने लगा है। विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़कें बाधित हुई हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, नदी-नालों के किनारे जाने से बचने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। साथ ही सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
उधम सिंह नगर में फर्जी दस्तावेजों से सरकारी नौकरी का आरोप बना बड़ा मुद्दा! बर्खास्तगी की मांग को लेकर डीएम से मिले शिकायतकर्ता
QDENGA वैक्सीन से भारत के लाखों लोगों को मिलेगा फायदा
सावन के पहले सोमवार पर आस्था का अनूठा संगम: उफनती अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, जयकारों से गूंजी केदारघाटी
उत्तराखंड के अल्पसंख्यक संस्थानों में वोकेशनल कोर्सेज की शुरुआत, युवाओं को मिलेगा रोजगार
उत्तराखंड के रामनगर में हिला देने वाली घटना, 12 वर्षीय छात्रा से स्कूल शिक्षक ने की बदसलूकी
CJP मार्च लाइव: संसद के पास पुलिस ने रोका प्रदर्शन
नीति आयोग के कड़े मानकों पर खरा उतरा उत्तराखंड, 47.5 अंकों के साथ बढ़ाया मान
भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन विभाग की पैनी नजर, किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयारी