नई दिल्ली। अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। टेक्सास से बहामास जा रहा एक निजी बिजनेस जेट 'लियरजेट 60' अनियंत्रित होकर सीधे जमीन पर आ गिरा। जमीन से टकराते ही विमान में जोरदार धमाका हुआ और वह आग का गोला बन गया। अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने पुष्टि की है कि इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान आसमान से बेहद तेज गति से नीचे गिरा। यह हादसा मिलिट्री ट्रेल और 10वें एवेन्यू नॉर्थ के पास हुआ। विमान एक व्यस्त सड़क के ठीक बगल में गिरा, जिससे सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया और चारों ओर भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि विमान पास स्थित रिहायशी घरों से कुछ ही फीट की दूरी पर गिरा और जमीन पर चल रहे वाहनों से टकराने से बच गया, जिससे जमीन पर कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, हादसे के बाद पूरे इलाके में घना काला धुआं फैल गया और करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान (टेल नंबर N722BD) ने टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहामास के लिए उड़ान भरी थी। ऑस्टिन एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने इसे एक दुखद और बड़ी त्रासदी करार दिया। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल विभाग, पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय और आपातकालीन राहत दल मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा कारणों से आसपास के सभी मुख्य मार्गों को तुरंत बंद कर दिया गया। परिवहन सचिव शॉन डफी ने बताया कि FAA की विशेष टीम दुर्घटनास्थल पर भेजी जा रही है, जो नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के साथ मिलकर इस दर्दनाक हादसे के तकनीकी कारणों की जांच करेगी।
Trending
काशी विश्वनाथ बस सेवा का चालक शराब पीकर चला रहा था गाड़ी, पुलिस ने मौके पर सीज की बस
केदारताल अपडेट: दुर्गम चट्टानों के बीच फंसे ट्रैकर्स, हेलीकॉप्टर से उतारे गए राहत कर्मी
उत्तराखंड के ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में बिछड़ेगा सड़कों का नया जाल: पीएमजीएसवाई-चौथे चरण के तहत 528 सड़कों व 19 पुलों के प्रस्तावों को मिली गति
सुशासन की दिशा में उत्तराखंड का कदम: सीएम धामी ने लॉन्च किया 'देवभूमि परिवार पोर्टल',विकसित उत्तराखंड विजन का भी किया विमोचन
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को नहीं होगी परेशानी: उत्तराखंड रोडवेज के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 200 नई बीएस-6 बसें
दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा: उत्तराखंड के हजारों कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस
आंगनबाड़ी आंदोलन अपडेट: देहरादून जिला प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री तक पहुंचा मांग पत्र
भोपाल के शख्स ने घर में रेत दिया परिवार का गला, फिर ट्रैक पर कटकर दी जान