किच्छा। ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा तहसील स्थित चर्चित खान फार्म भूमि विवाद में प्रशासन ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले दोनों पक्ष एडीएम पंकज उपाध्याय के समक्ष अपने-अपने स्वामित्व संबंधी दस्तावेज लेकर पहुंचे, जहां सुनवाई के दौरान सभी अभिलेख प्रस्तुत किए गए। प्रारंभिक जांच के बाद एडीएम ने स्पष्ट किया कि विस्तृत जांच पूरी होने तक विवादित भूमि की वर्तमान स्थिति में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि एक जुलाई को इस भूमि को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की जेठानी सायरा वाड्रा और नसरिन सांगा के बीच विवाद सामने आया था। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता खान फार्म के बाहर पहुंच गए थे, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली थी। बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासन ने दोनों पक्षों को दस्तावेजों के साथ एडीएम कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। सायरा वाड्रा की ओर से अधिवक्ता पीयूष पंत और नसरिन सांगा की ओर से अधिवक्ता शुभम छाबड़ा ने अपना पक्ष रखते हुए संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। सुनवाई के दौरान तहसील परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी भारी भीड़ मौजूद रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने खान फार्म के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि राजस्व अभिलेखों और सभी दस्तावेजों का निष्पक्ष परीक्षण किया जा रहा है। जांच पूरी होने और तथ्य स्पष्ट होने के बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।तब तक दोनों पक्षों को विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश प्रभावी रहेंगे।
Trending
शिविरों में मौजूद न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से बिना किसी परिचालन देरी के हल होंगी जन शिकायतें
माध्यमिक संस्थानों के निर्णयकर्ताओं ने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय रिक्तियों को भरने के लिए भावी मार्ग किया तैयार
लैब सत्यापन के बाद उच्च सुरक्षा मानक सुनिश्चित करते हुए देहरादून के खाद्य निरीक्षकों ने सभी वितरण केंद्रों को सुरक्षित किया
मुख्य सेवक सदन सीधे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऐतिहासिक रोजगार वितरण मील का पत्थर कार्यक्रम का गवाह बना
रेलवे स्टेशनों और बस टर्मिनलों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणालियां सक्रिय की गईं और परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ
केंद्रीय योजना सुरक्षा सर्वोपरि: रेखा आर्या ने डिजिटल पिछड़ने के मुद्दों पर जीरो टॉलरेंस का आदेश दिया
फर्जी राजनीतिक सदस्यता ऑफर के जरिए साइबर ठगी
पुलिस का देश निकाला आदेश बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया रद्द