पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने शहर के विभिन्न संवेदनशील हॉटस्पॉट्स पर 'ऑपरेशन प्रहार' का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित किया

Blog
 Image

देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध गतिविधियों और यातायात अनुशासन भंग करने वालों पर सख्ती बरतते हुए पुलिस ने बुधवार देर रात ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 149 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जबकि 67 वाहनों को सीज कर लिया गया। साथ ही विभिन्न मदों में लाखों रुपये के जुर्माने भी वसूले गए।

देहरादून पुलिस के एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि शहर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई पुलिस टीमें तैनात की गईं। अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना था। अभियान के दौरान 70 लोगों को हिरासत में लिया गया। यातायात नियम तोड़ने पर 143 वाहन चालकों से 86 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 157 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा बिना पुलिस सत्यापन के प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों को काम पर रखने और किरायेदारों को बिना जानकारी दिए रखने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। ऐसे मामलों में तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।पुलिस ने पीजी और हॉस्टलों में भी आकस्मिक चेकिंग की। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को सख्त हिदायत दी कि पढ़ाई की आड़ में कोई भी हुड़दंग या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। ऑपरेशन प्रहार’ के इस चरण में कुल 40 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा और शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई लोगों ने कहा कि ऐसे अभियान शहर को सुरक्षित और अनुशासित बनाने में मददगार साबित होंगे।