जनपद ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुड़दंग मचाने वालों पर वालों पर बड़ी कार्यवाही की है। बीती शाम पुलिस को क्षेत्र में हुड़दंग मचा रहे लोगो की शिकायत मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई करते हुये कई लोगो को हिरासत में लिया। हिरासत में लिये लोगो के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। सोमवार शाम को थानाध्यक्ष दिनेशपुर अनिल उपाध्याय को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग हुड़दंग मचा रहे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हुड़दंग मचा रहे लोगो में भगदड़ मच गई। पुलिस ने कई हुड़दंगियों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिये लोगो के खिलाफ 107/116 की कार्यवाही की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि हुड़दंग मचाते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इधर सीओ पंतनगर तपेश कुमार चन्द्र ने बताया कि एसएसपी डा.मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में थाना क्षेत्र में शान्ति, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अभियान चलाया जा रहा है। हड़दंग मचाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि संबंधित थाना पुलिस को अराजकता फैलाने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिये गये है।
Manpreet Singh
संपादक